फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29334 शिक्षकों की भर्ती के लिए कम होगी मेरिट

Sun, 13 Jul 2014 09:43 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए मेरिट गिराने की तैयारी है।
विज्ञापन


परिषद के प्रस्ताव पर शासन में इस संबंध में विचार किया जा रहा है।

विभागीय जानकारों की मानें तो सामान्य वर्ग के लिए 65 और आरक्षित वर्ग में 55 फीसदी अंक वाले आवेदकों को मौका मिल सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय बाकी है। शासन इस संबंध में शीघ्र ही दिशा-निर्देश जारी करेगा।

7 और 8 जुलाई को हुई थी काउंसलिंग

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगते हुए मेरिट जारी की गई थी।

इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक मेरिट का आधार रखा गया। सामान्य वर्ग की 70 से 71 फीसदी और आरक्षित वर्ग की मेरिट 60 फीसदी तक गई। मेरिट के आधार पर 7 और 8 जुलाई को डायटों पर काउंसलिंग की गई।

विभागीय जानकारों के मुताबिक पहले चरण में मात्र 4,883 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई है। इसमें गणित शिक्षक के लिए 2,611 और विज्ञान के लिए 2,227 अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया।
विज्ञापन

मांगी गई शासन से अनुमति

शासनादेश के मुताबिक आरक्षणवार, जातिवार और विषयवार तीन गुना तथा विशेष आरक्षण के पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाना था।

काउंसलिंग में मेरिट के आधार पर आवेदकों के न आने से बेसिक शिक्षा विभाग चिंतित है। वह चाहता है कि पद के मुताबिक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाने के लिए मेरिट और गिरा दी जाए। इसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें