फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएएल वाइट, कुहू स्पोर्ट्स, कल्पना फाउंडेशन ग्रीन, यलो, क्रिएटर्स और यार्कर क्लब विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। अंडर-19 जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग के तहत शुक्रवार को सात मुकाबले खेले गए। इसमें सीएएल वाइट, सीएएल ग्रीन, क्रिएटर्स क्लब, कुहू स्पोर्ट्स, सीएएल यलो, कल्पना फाउंडेशन और यार्कर क्लब ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में सीएएल वाइट ने सीएएल ब्राउन को 10 विकेट से धोया। वाइट के 101 रन के लक्ष्य को वाइट ने आठवें ओवर में बिना विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से शिवम सिंह ने नाबाद 63 रन बनाए, जबकि अब्दुल अयान ने चार विकेट झटके।

दूसरे मुकाबले में सीएएएल ग्रीन ने ऑरेंज को 35 रन से हराया। ग्रीन के 223 रन के जवाब में ऑरेंज की टीम 31.2 ओवर में 188 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से व्योम ने 61 और प्रीत स्वरूप ने 54 रन बनाए, जबकि अर्पित कुमार ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में द क्रिएटर्स क्लब ने केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स क्लब को दस विकेट से शिकस्त दी। केडी सिंह बाबू क्लब के 62 रन के लक्ष्य को क्रिएटर्स क्लब ने 7.4 ओवर में प्राप्त किया। विजेता टीम से अद्वितीय शुक्ला ने नाबाद 47 रन बनाए, जबकि अब्दुल कादिर ने चार विकेट हासिल किए।

चौथे मुकाबले में कुहू स्पोर्ट्स क्लब ने स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्लब को पांच विकेट से हराया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी के 259 रन के लक्ष्य को कुहू स्पोर्ट्स ने 28.4 ओवर में पांच विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से वात्सल्य ने 108 रन की आतिशी शतकीय पारी खेलने के अलावा दो विकेट लिए।

पांचवें मुकाबले में सीएएल यलो ने प्लेफिट क्लब को 99 रन से करारी मात दी। सीएएल यलो के 223 रन के जवाब में प्लेफिट क्लब की टीम 24.1 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। विजेता टीम से धीरज मिश्रा ने 52 रन बनाने के अलावा तीन विकेट अपनी झोली में डाले।

छठे मुकाबले में कल्पना फाउंडेशन ने विजन क्लब को 68 रन से हराया। कल्पना फाउंडेशन के 260 रन के जवाब में विजन क्लब की टीम 31.5 ओवर में 192 रन पर आउट हो गई। विजेता टीम से ए हुसैन ने नाबाद 76 रन बनाए, जबकि अर्पित सिंह ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


सातवें मुकाबले में यार्कर क्लब ने राहुल कपूर अकादमी को आठ विकेट से हराया। राहुल कपूर अकादमी के 88 रन के लक्ष्य को यार्कर क्लब ने 17.1 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से कुशाग्र ने नाबाद 50 रन बनाए, जबकि कुशाग्र जायसवाल ने पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें