राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 88वां जन्मदिन आज रविवार को यहां उनके पौत्र संदीप सिंह के आवास 2 माल एवेन्यू पर मनाया जाएगा।
संदीप प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। यह आवास पहले बतौर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को ही आवंटित था। सिंह के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी तैयारी की है।
जानकारी के मुताबिक, कल्याण सिंह सुबह परिवार के साथ पूजा-पाठ और हवन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वह केक काटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के कई नेताओं, विधायकों, सांसदों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के भी जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पर जाने की संभावना है।