फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड की सुनवाई अब सत्र न्यायालय में

Sun, 05 Jan 2020 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या मामले में जेल में बंद मोईनुद्दीन पठान समेत 12 आरोपियों की पत्रावली सीजेएम मीरा गोठलवाल ने सुनवाई के लिए सत्र न्यायालय के सुपुर्द कर दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 जनवरी की तारीख तय करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। अगली सुनवाई सत्र न्यायालय में होगी। 

विज्ञापन


इसके पहले आरोपी मोईनुद्दीन, नावेद, रईस अहमद, मो. जाफर सादिक, मो. आसिफ, यूसुफ  खान, फैजान, पठान रशीद, मोहसिन शेख, सैयद यासीन शेख, अशरफ  पठान व मो. कामरान को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। 

यहां सभी आरोपियों को अभियोजन प्रपत्रों की नकल दी गई। इसके बाद कोर्ट ने जमानत पा चुके कैफी के हाजिर न होने के चलते उसकी पत्रावली को अलग किया और उसे समन भेजने का आदेश दिया। उसकी सुनवाई सीजेएम कोर्ट में ही होगी। 
विज्ञापन


जेल से लाए गए आरोपियों के मामले को विचारण के लिए सत्र न्यायालय को सुपुर्द करने का आदेश जारी किया। गत 18 अक्तूबर को कमलेश तिवारी की नाका थानाक्षेत्र में गला रेतकरऔर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें