फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएसपीबी को हरा कैग सेमीफाइनल में

विज्ञापन
प्रतियोगिता में खेलते एयर फोर्स (ग्रीन जर्सी) व पीएनबी (रेड जर्सी) के खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। गत वर्ष की विजेता पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) को हराकर कैग ने ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। कैग ने पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पीएसपीबी को 3-2 से शिकस्त दी। वहीं, संयुक्त छात्रावास की हार के साथ प्रतियोगिता में यूपी की चुनौती भी समाप्त हो गई। उसे दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के खिलाफ 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कैग ने आठवें मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर बढ़त बना ली। रोशन कुमार ने यह गोल किया। दूसरा क्वार्टर गोलरहित रहा। तीसरे क्वार्टर में सूर्यन ने साथी खिलाड़ी के शानदार पास पर गोल कर कैग की बढ़त 2-0 कर दी।
दो गोल से पिछड़ने के बाद पीएसपीबी ने वापसी की। लगातार मिले दो पेनाल्टी कॉर्नर पर वरुण कुमार ने 41वें और दिलबर बालरा ने 42वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने बढ़त बनाने के लिए जोर लगाया। कैग की ओर से 49वें मिनट में आमिद खान पठान ने गोल कर टीम को 3-2 से आगे कर दिया। अंतिम मिनटों में पीएसपीबी ने बराबरी के कई प्रयास किए लेकिन कैग के खिलाड़ियों ने हमलों को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एयरफोर्स को 3-1 और पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) ने एचटीएच जमशेदपुर को 7-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। संयुक्त छात्रावास की टीम एससीआर के सामने टिक नहीं सकी और 1-6 से मुकाबला गंवा बैठी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में कैग का सामना पीएनबी से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पीएसबी और एससीआर आमने-सामने होंगे।

प्रतियोगिता में खेलते एयर फोर्स (ग्रीन जर्सी) व पीएनबी (रेड जर्सी) के खिलाड़ी। -संवाद

प्रतियोगिता में खेलते एयर फोर्स (ग्रीन जर्सी) व पीएनबी (रेड जर्सी) के खिलाड़ी। -संवाद

प्रतियोगिता में खेलते एयर फोर्स (ग्रीन जर्सी) व पीएनबी (रेड जर्सी) के खिलाड़ी। -संवाद

प्रतियोगिता में खेलते एयर फोर्स (ग्रीन जर्सी) व पीएनबी (रेड जर्सी) के खिलाड़ी। -संवाद

प्रतियोगिता में खेलते एयर फोर्स (ग्रीन जर्सी) व पीएनबी (रेड जर्सी) के खिलाड़ी। -संवाद

प्रतियोगिता में खेलते एयर फोर्स (ग्रीन जर्सी) व पीएनबी (रेड जर्सी) के खिलाड़ी। -संवाद

प्रतियोगिता में खेलते एयर फोर्स (ग्रीन जर्सी) व पीएनबी (रेड जर्सी) के खिलाड़ी। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें