फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 7013 छूटे विद्यार्थियों को 13 दिसंबर को बांटे जाएंगे टैबलेट

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से 15 नवंबर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में किन्हीं कारणों से टैबलेट न पाने वाले विद्यार्थियों को अब 13 दिसंबर को डिवाइस का वितरण किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए सूचना जारी कर दी है। डिजिशक्ति योजना के नोडल समन्वयक डॉ. आरबी सिंह के अनुसार, 7013 विद्यार्थियों को दो पालियों में टैबलेट दिए जाएंगे। पहली पाली में क्रम संख्या एक से 3500 तक के विद्यार्थियों को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक टैबलेट मिलेंगे। दूसरी पाली में क्रम संख्या 3501 से 7013 तक के विद्यार्थियों को दोपहर एक से 3:30 बजे तक डिवाइस वितरित की जाएगी। वितरण विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित परीक्षा संचालन हॉल, आर्ट्स क्वाड्रैंगल में होगा। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर स्वयं उपस्थित होना होगा। साथ में विश्वविद्यालय का पहचान पत्र अथवा मूल अंकपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें