फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेसीबी की खोदाई से केबल कटी, साढ़े तीन घंटे बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। शुक्रवार दोपहर को हरदोई लखनऊ राजमार्ग के निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से हो रही खोदाई से भूमिगत हाइटेंशन लाइन कट गई। जिससे मिर्जागंज, तहसील, चांदपुर के तीनों फीडरों के कस्बा सहित दर्जनों गांव की बिजली साढ़े तीन घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन


लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे का निर्माण कटौली गांव में चल रहा है। दोपहर साढ़े बाहर बजे सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से भूमिगत हाइटेंशन केबिल कट गया। जिससे बिजली की आपूर्ति बंद होने से। लगभग एक लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। त्रिभुवन सिंह ने बताया कि 33 केवी केबल कटने बिजली संकट उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के कार्य में लगे जिम्मेदारों को जानकारी दी गई थी, कि बिजली लाइन के नजदीक काम करने से पहले सूचना जरूर दें, जिससे कोई बड़ी घटना न हो सके। इस लापरवाही के लिए एनएचएआई की लगी जेसीबी चालक के विरुद्ध थाना पर तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें