फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आग से जला केबल, एलडीए व ताज होटल की बिजली ठप

विज्ञापन
ट्रेंच में लगी आग जिसमें जल गया बिजली का केबल।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विपिनखंड में बृहस्पतिवार शाम भूमिगत ट्रेंच में आग लग गई। आग ने बिजली केबल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एलडीए कार्यालय, ताज होटल तथा आसपास के अन्य भवनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आग बुझाए जाने तक यूपी दर्शन पार्क के आसपास के बड़े इलाके में अंधेरा रहा। अधिशासी अभियंता धीरज कुमार ने बताया कि शाम करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली। तुरंत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। दमकल ने आग को बुझाया। इसके बाद निरीक्षण में ताज होटल व एलडीए कार्यालय को बिजली आपूर्ति करने वाला केबल क्षतिग्रस्त मिला। केबलों को सही करने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

ट्रेंच में लगी आग जिसमें जल गया बिजली का केबल। - फोटो : संवाद

ट्रेंच में लगी आग जिसमें जल गया बिजली का केबल। - फोटो : संवाद

ट्रेंच में लगी आग जिसमें जल गया बिजली का केबल। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें