फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बक्सा में धमाका, पांच घंटे ठप रही आपूर्ति

Mon, 02 Dec 2013 02:14 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
220 केवी हरदोई रोड पारेषण उपकेंद्र के पास में शनिवार आधी रात को अचानक 33 केवी लाइन के केबल बक्सा में धमाका हो गया। इसके कारण काकोरी उपकेंद्र ठप हो गया। यह बिजली पांच घंटे के बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन


इसके कारण काकोरी कस्बे सहित 60 से अधिक गांवों की बिजली बाधित हुई। यह क्षतिग्रस्त बक्सा 12 घंटे के बाद बदल सका।

पारेषण उपकेंद्र के निकट रात 3:35 बजे यह घटना हुई। इससे पारेषण उपकेंद्र से 33 केवी काकोरी उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति का सिलसिला थम गया।

अधिकारियों को घटना की सूचना रात को ही दे दी गई थी, लेकिन सुबह 8:25 बजे वैकल्पिक केबल से काकोरी उपकेंद्र की बिजली चालू हो सकी। इससे कस्बे की जलापूर्ति में व्यवधान आया।

एक्सईएन अनूप सक्सेना ने बताया कि क्षतिग्रस्त केबल बक्से को बदल कर नया बक्सा लगा दिया गया है। क्षतिग्रस्त बक्से वाले केबल को चालू करने के लिए शाम को भी शट डाउन लिया गया।
विज्ञापन


जिससे बिजली आपूर्ति में संकट उत्पन्न हुआ। इसके अलावा विक्टोरिया उपकेंद्र के तहत लाजपतनगर, चौक सराफा, पाटानाला एवं बजाजा और मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के तहत राजाबाजार और जगत नरायन रोड पर शाम को बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें