भाजपा सूत्रों की मानें तो विस्तार में पश्चिम से किसी गुर्जर चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। निषाद व अनुसूचित जाति के चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के दौरान अच्छा काम करने वाले संगठन के कुछ चेहरों को भी सरकार में शामिल कर पुरस्कार देना तय है।
बताया जाता है कि विस्तार में सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण दुरुस्त किए जाएंगे। रिक्त हुए पांच स्थानों सहित 10-12 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की सोमवार देर रात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से हुई साढ़े तीन घंटे की मैराथन बैठक में संभावित मंत्रियों के नाम तय हो गए। कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष की उपस्थिति में बिना पूर्व योजना के यह बैठक हुई।