फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- मोदी ने कोरोना काल में किसी को भूखे नहीं सोने दिया

Sat, 30 Oct 2021 04:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार के लिए सत्ता लोगों की सेवा करने का माध्यम है। कोरोना के मुश्किल समय में भी सरकार ने जनता की छोटी से छोटी जरूरतों का ख्याल रखा।
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा का मिशन आमजन की सेवा है। लेकिन, चुनावी बेला में कुछ दल नए रूप में सामने आ रहे हैं। महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां खुले में शौच जाने की समस्या से मुक्ति दिलाई, वहीं यूपी की महिलाएं आज तक एक नेताजी का वो बयान नहीं भूली हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़के हैं और कभी-कभार बहक जाते हैं। इस तरह से उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।

विज्ञापन


राजधानी के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में शनिवार को महिला कारीगर बुनकर समागम को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार के संकल्प ने किसी भी व्यक्ति को भूखे नहीं सोने दिया। भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक क्षिप्रा शुक्ला के कार्यों व प्रयासों की सराहना की।

ईरानी ने केंद्र और राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में 4200 महिला बुनकर कारीगरों ने भाजपा की सदस्यता भी ली। इनमें थारू समाज की भी 550 महिलाएं शामिल थीं। प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की कल्याणकारी नीतियों से करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है। भाजपा के कारीगर और बुनकर प्रकोष्ठ की सह संयोजक व उप्र. इंस्टीट्यूट ऑफ  डिजाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास किया है।
विज्ञापन


‘हेलो कमल शक्ति मोबाइल एप’ लांच
कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने ‘हेलो कमल शक्ति मोबाइल एप’ को भी लांच किया। मोबाइल नंबर 9534350350 पर व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से महिलाएं संगठन से सीधे संवाद कर सकेंगी। उन्होंने महिलाओं से आगे आकर सरकार व संगठन में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें