फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: 'ये राजीव गांधी की नहीं मोदी की सरकार है', लोगों की समस्याएं सुनकर बोलीं कैबिनेट मंत्री स्मृति

Wed, 31 May 2023 03:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को अमेठी व रायबरेली के दौरे पर थीं। जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और जिलाधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनती केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी बुधवार को छतोह ब्लाक के गांवों में पहुंची तो उनके सामने समस्याओं की झड़ी लग गई। किसी ने आवास तो किसी ने विधवा, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि और रास्ते का विवाद सहित अन्य समस्याएं उठाईं। मंत्री ने सबकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ने बाबा ढाकुदास आश्रम पर आयोजित भण्डारे में शामिल होकर लोगों को प्रसाद बांटा और फिर खाया भी। उन्होंने कहा कि तालाब का सौन्दरीकरण कराया जाएगा। आश्रम के पुजारी बाबा महंत लाल कुंदीश की मांग पर केन्द्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव से जल्द ही तालाब के सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया साथ ही बैठने व शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें - सांसद बृजभूषण का पहलवानों पर पलटवार, कहा- गंगा में मेडल बहाने से मुझे फांसी नहीं लगेगी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईपीएस विजय कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी ने दिया आदेश
विज्ञापन


ग्रामीणों के खराब नल मरम्मत कराने की मांग पर स्मृति ईरानी ने कहा कि यह राजीव गांधी का समय नहीं है अब मोदी सरकार है। घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष शिव बहादुर ने छतोह ब्लाक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

उन्होंने कहा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है। इनकी मरम्मत कराने की मांग पर हंसते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा की यह राजीव गांधी का समय नहीं है। अब मोदी की सरकार है जल मिशन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें