फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: सांसद बृजभूषण का पहलवानों पर पलटवार, कहा- अगर एक भी आरोप साबित हुआ तो खुद फांसी लगा लूंगा

Wed, 31 May 2023 03:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने पहलवानों के गंगा में मेडल विसर्जित करने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी इसी बात पर कायम हूं कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों के द्वारा मेडल गंगा में बहा देने की चेतावनी पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने बाराबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कहा था कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी मैं उसी बात पर कायम हूं। 

ये भी पढ़ें - आईपीएस विजय कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी ने दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी सरकार के नौ साल: एक जून से महाजनसंपर्क अभियान शुरू करेगी भाजपा, सभी 80 लोस क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम


भाजपा सांसद ने कहा कि चार महीने हो गए वो मेरी फांसी चाहते हैं लेकिन सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है तो वो (पहलवान) अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं। मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृज भूषण को फांसी नहीं मिलेगी। अगर तुम्हारे पास सबूत है तो न्यायलय को दो और न्यायालय मुझे फांसी देगा तो मुझे वो स्वीकार है।


 

पहलवानों ने सरकार को पांच दिन की मोहलत दी है। इसके बाद वह गंगा में मेडल विसर्जित कर सकते हैं। मेडल विसर्जित करने जा रहे पहलवानों को किसान नेता नरेश टिकैत ने मनाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें