फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना वायरस के 5447 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 10 हजार 821

Sat, 29 Aug 2020 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता ही जा रहा है। यूपी में रोजाना रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। कोरोना योद्धा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। योगी सरकार के मंत्री भी संक्रमित हो रही हैं। अब तक दो मंत्रियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


शनिवार को यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। 

वहीं, यूपी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5447 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 10 हजार 821 हो गई है। कोविड एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 52651 हो गई है। कुल 3294 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अवध के जिलों लखनऊ में 707, बाराबंकी 93, अयोध्या 123, गोंडा 25, बस्ती 44, बहराइच 75, रायबरेली 50, बलरामपुर 16, अंबेडकरनगर 34, श्रावस्ती 7 और अमेठी 36 मरीज मिले हैं। वहीं, शुक्रवार को कुल 77 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें