फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, पीएम मोदी के नेतृत्व में ही होगी जातीय जनगणना

Sat, 04 Nov 2023 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव पीडीए के हितैषी बनते हैं जब वो सत्ता में थे तो जातीय जनगणना क्यों नहीं करवाई?
विज्ञापन
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दावा किया है कि देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही जातीय जनगणना करवाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री शनिवार को लखनऊ में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मीडिया को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों की इतनी ही चिंता है तो सरकार में रहते हुए उन्होंने जातीय जनगणना क्यों नहीं करवाई? नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछड़ों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां का इंटरव्यू: बोलीं- कभी दो कंटाप लगाए होते तो ऐसी न होती बेटी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का बड़ा हमला: बोले- कांग्रेस धोखेबाज पार्टी, उसमें और बीजेपी में कोई बुनियादी फर्क नहीं




आज (4 नवंबर) ही के दिन अपना दल का स्थापना दिवस है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपना दल का दूसरा धड़ा (कमेरावादी) स्थापना दिवस का आयोजन कर रहा है। इसकी अध्यक्ष अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल हैं। कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें