फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट बैठक में पीएम आवास योजना के तहत मुफ्त जमीन देने पर हो सकता है फैसला

Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में बिल्डरों को मुफ्त जमीन दिए जाने सहित कई अहम फैसले हो सकते हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्रों में इस योजना के तहत आवास बनाने में तेजी लाने के लिए सरकार मुफ्त जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में गरीब व बेघर लोगों को दो लाख रुपये में घर दिए जाएंगे। योजना का काम शहरी क्षेत्रों में रफ्तार नहीं पकड़ सका है, जिसे लेकर सरकार फैसला कर सकती है।

इसके अलावा बैठक में प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क नीति को भी मंजूरी दी जा सकती है। इसमें उद्यमियों को प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क डवलप करने के लिए सुविधाएं व सहूलियतें देने पर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। जिसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश फ्रेंडली माहौल तैयार करना है। सरकार निवेश व रोजगार को बढ़ावा देने से जुड़ी कई योजनाओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन एयरपोर्ट के लिए सीमित अवधि की एक सड़क बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के निर्णय के लिए आ सकता है। वहीं, कई अन्य अहम फैसले होने की उम्मीद है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें