लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को कॅरिअर पर परामर्श सत्र में मुख्य वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट देवेश अग्रवाल ने कहा कि सीए, सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं।
उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीए कोर्स बिना किसी आरक्षण के एक आर्थिक कार्यक्रम है और सीए संस्थान योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय, विभाग की प्रमुख डॉ. अनुरीमा बनर्जी, डॉ. शुभी शुक्ला, डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. अरिमा पांडे, डॉ. चनप्रीत कौर, डॉ. प्रतिभा चौहान और डॉ. प्रतिमा घोष मौजूद रहीं।