राजधानी की बेटी ने अपनी प्रतिभा से देशभर में शहर का नाम चमका दिया है।
इति अग्रवाल ने 79.71 फीसदी अंक हासिल करते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के सीए इंटरमीडिएट (आईपीसी) एग्जाम में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
नवंबर 2013 में आयोजित इस परीक्षा में इति ने 700 में से 558 का स्कोर किया। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ग्रेएजुशन थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही इति की इस सफलता से उनके परिवार में जश्न का माहौल है।
अपनी उपलब्धि पर इति का कहना है कि उन्हें टॉप करने की उम्मीद नहीं थी। हालांकि इति के चार्टर्ड अकाउंटेंट पिता विपिन अग्रवाल और मां डॉ. मंजू ने कहा कि इति शुरू से ही मेधावी रही है।
उन्हें इति के अव्वल आने का भरोसा था। इति की बहन श्रुति अग्रवाल भी बेहद प्रतिभाशाली हैं और फिलहाल आईआईटी बीएचयू की छात्रा हैं।
इति ने वर्ष 2011 में काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की क्लास 12 में भी 98.75 फीसदी अंक लाकर लखनऊ का नाम देश में चमका चुकी हैं।
8 फीसदी ही पास कर सके दोनों ग्रुपनवंबर 2013 में हुई इस परीक्षा में राजधानी के करीब डेढ़ हजार विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें दोनों ग्रुप में 600 स्टूडेंट बैठे। इनमें से सिर्फ 8 फीसदी ही पास हुए।
वहीं केवल 19 फीसदी ही ग्रुप-1 पास कर सके जबकि ग्रुप 2 पास करने वालों की संख्या महज 17.80 फीसदी ही रही। पूरे देश में दोनों ग्रुप में 62 हजार विद्यार्थियों में से 5 हजार ही पास हुए।
अब सीए फाइनल की तैयारी आईसीएआई लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष सीए शशांक मिश्रा ने बताया कि आईपीसी का परिणाम लखनऊ के लिए अच्छा रहा है। पास हुए स्टूडेंट्स अब सीए फाइनल की तैयारी में जुटेंगे और इंटर्नशिप भी जारी रखेंगे।