समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव पर कहा कि हमारा पूरा परिवार एक साथ है। डिंपल यादव की उम्मीदवारी की जानकारी शिवपाल यादव को थी और वो हमारे साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि डिंपल भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। शिवपाल हमारे साथ ही रहेंगे। इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है।