फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उपचुनाव: सीतापुर के 12 प्रधान समेत पंचायत के 16 पदों पर मतदान जारी, बलरामपुर में भी वोटिंग जारी

Tue, 06 Aug 2024 10:18 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के  12 प्रधान समेत पंचायत के 16 पदों पर और बलरामपुर में चार ग्राम प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान जारी है। मतगणना आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी लाइनें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के 12 प्रधान समेत पंचायत के 16 पदों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को 113 बूथों पर  सुबह सात से मतदान जारी है। संबंधित क्षेत्रों के मतदाता 54 प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटियों में कैद करेंगे। आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन


10 ब्लॉकों में मंगलवार को सुबह सात बजे से 113 बूथों पर पंचायत के 16 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इसे सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां भी की गई हैं। 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

ऐलिया ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों हाजीपुर बेलगवां, चंदनपारा व पड़रखा में मतदान हो रहा है। वहीं, हाजीपुर, बेलगवां, चंदनपारा व अन्य ग्राम पंचायत में मतदान जारी है।
विज्ञापन


बलरामपुर: पंचायतों के उप चुनाव के लिए मतदान शुरू
बलरामपुर जिले में चार ग्राम प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हो रहे उपचुनाव में मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। गांव की सरकार चुनने के लिए मंगलवार को वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से ही वोटरों की लाइन लग गई। 13 पोलिंग बूथों पर 8603 वोटरों को शाम पांच बजे तक मतदान करना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें