प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को चार सीटों पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। बुलंदशहर सीट पर बसपा के मोहम्मद युनूस, फिरोजाबाद की टुंडला सीट से भारतीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार, उन्नाव की बांगरमऊ सीट से नागरिक एकता पार्टी के उमर खान और जौनपुर की मल्हनी सीट से बसपा के जय प्रकाश ने पर्चा दाखिल किया।
उधर, अमरोहा की नौगांव सादात, कानपुर नगर की घाटमपुर और देवरिया सीट पर अभी तक किसी ने नामांकन नहीं किया है। नामांकन 16 अक्तूबर तक होंगे, फिर 17 को जांच और 19 अक्तूबर को नाम वापसी होगी।