फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर दुकान, हर पेट्रोल पंप पर मिलेगा मिनी सिलेंडर

Wed, 14 May 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस चोरी व रीफिलिंग के बढ़ते मामलों को शासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव खाद्य व रसद ने घरेलू गैस की चोरी रोकने के लिए पांच किग्रा सिलेंडरों की बिक्री व उपलब्धता शहर के हर इलाके में छोटी परचून दुकानों पर मुहैया कराने का निर्देश तेल कंपनियों को दिया है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए घरेलू गैस आपूर्ति से जुड़ी तीनों तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक को शहर के हर इलाके का सर्वे करा छोटे सिलेंडरों की बिक्री के लिए सेल्स स्टोर व परचून दुकानों को शीघ्र चिह्नित कराया जाए।
विज्ञापन


ताकि पांच किग्रा के छोटे सिलेंडरों में गैस भरवाने की समस्या के कारण फल-फूल रहे घरेलू एलपीजी की रीफिलिंग के धंधे पर रोक लगाई जा सके।

प्रमुख सचिव खाद्य व रसद द्वारा आपूर्ति विभाग व तेल कंपनियों के अधिकारियों की बुलाई एक बैठक में घरेलू एलपीजी के अवैध इस्तेमाल व रीफिलिंग पर सांझा रणनीति बना प्रभावी कार्रवाई करने को भी कहा गया।

1888.5 रुपये में मिलेगा भरा सिलेंडर
पांच किग्रा वाला छोटा सिलेंडर ऑन डिमांड मिल सकेगा। इसे खरीदने के लिए बस एक फोटो पहचान पत्र व एड्रेस प्रूफ की छाया प्रति दुकान पर जमा करानी होगी। ग्राहक को पहला भरा सिलेंडर 1888.50 रुपये में मिलेगा।

उपयोग के दौरान गैस खत्म हो जाने पर वह खाली गैस कंटेनर दुकान में जमा कर नया भरा सिलेंडर गैस की बाजार कीमत के आधार पर चुका कर फिर प्राप्त कर सकेगा।

छोटी दुकानों व पेट्रोल पंपों पर बिक्री
तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक यूपी सिंह ने बताया कि आईओसी व एचपी कंपनियां बीते एक माह से शहर में एक दर्जन से अधिक चिह्नित परचून दुकानों व पेट्रोल पंपों पर पांच किग्रा सिलेंडरों की ऑन डिमांड बिक्री शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन


इसमें चिनहट, आलमबाग, मोहान रोड इलाके में स्थित पेट्रोल पंप और डंडईया, आलमबाग, राजाजीपुरम इलाके में संचालित चिह्नित परचून की दुकानें शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कई नए इलाकों में भी छोटे सिलेंडरों की बिक्री चिह्नित सेल्स स्टोर व परचून दुकानों पर कराने का सर्वे कार्य अंतिम दौर में है। जल्द ही यहां पर पांच किग्रा सिलेंडरों की खुली बिक्री शुरू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें