फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राधा की प्रेम की रस्सी में बंधे माखन चोर कन्हैया...

विज्ञापन
गणेशगंज में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकी कार्यक्रम में प्रस्तुति देती
विज्ञापन
लखनऊ। ग्वालों के साथ गोपी के घर से माखन की चोरी और मटकी फोड़कर उसे खाने की लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जब कान्हा राधा रानी के साथ झूला झूले तो माखन चोर कन्हैया प्रेम की रस्सी में बंधे नजर आए।
विज्ञापन

यह दृश्य न्यू गणेशगंज में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकी कार्यक्रम में देखने को मिला। मित्तल परिवार की ओर से छह दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है।

पांचवें दिन बच्चों की नृत्य, गायन प्रतियोगिता भी हुई। इसमें कवल ज्योत कौर, अवनी श्रीवास्तव, साक्षी, शिक्षा, वंशिका कनौजिया, सौम्या श्रीवास्तव ने श्याम बंशी बजाते हो या मुझे बुलाते हो... गीत पर प्रस्तुति दी। राधा कैसे न जले...गीत पर दिशा कश्यप, आयुष, तान्या मिश्रा ने प्रस्तुति से सभी को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने बहुमुखी प्रतिभा से परिचित कराया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन




झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

20 फीट ऊंचे शिवलिंग से गंगा अवतरण और सीना चीरते हनुमानजी की स्वचालित झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। यहां प्रभु राम का नाम जपते तुलसीदास, माखन चोरी करने पर कन्हैया को छड़ी लेकर दौड़ाती यशोदा माता की चलती-फिरती झांकी सबको लुभा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें