फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी की बेटी ने की खुदकुशी, नवंबर में थी शादी

Tue, 08 Oct 2024 07:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के राजेंद्रनगर इलाके में कारोबारी उमाशंकर मित्तल की बेटी नेहा (40) ने सोमवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी नवंबर में शादी थी। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कारोबारी के अनुसार, सोमवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। मंगलवार सुबह बेटी काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो उसका शव पंखे में फंदे के सहारे लटका मिला।

इसके अलावा पारा के जलालपुर निवासी मनीष (23) का शव मंगलवार तड़के कमरे में फंदे से लटका मिला।वह अपने मामा हरेराम गिरी के घर पर मां के साथ रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, वह कुछ महीनों से डिप्रेशन में था। इसी के चलते जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें