फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में दोस्त के घर पर मिला कारोबारी का शव

Thu, 12 Sep 2024 06:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- अलीगंज की घटना, दोस्त व उसके छोटे भाई पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। अलीगंज में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में कारोबारी का शव उनके दोस्त के घर पर पड़ा मिला। मृतक के भाई ने दोस्त व उसके छोटे भाई पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-जे निवासी लवलेश कुमार मौर्य (32) ईंट सप्लायर थे। उनके भाई भानु प्रताप के मुताबिक लवलेश बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती जीजा राम मिलन मौर्य को खाना देने गए थे। कुछ देर बाद जब भाभी वर्षा ने कॉल की तो लवलेश ने त्रिवेणीनगर में दोस्त के घर जाने की बात कही थी। देर शाम जब वह नहीं लौटे तो भाभी ने दोबारा कॉल की। इस पर भाई ने थोड़ी देर में सब्जी लेकर आने की बात कही थी। इसके बाद उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

भानु के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह दोस्त के छोटे भाई ने कॉल कर लवलेश की सांस नहीं चलने की बात कही। आनन-फानन वह मौके पर पहुंचे और उनको ट्राॅमा ले गए, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वर्षा ने बताया कि पति नशे के लती थे। वह जिस दोस्त के घर गए थे पति उसी के साथ नशा करते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक मृतक के भाई भानु ने लवलेश के दोस्त व उसके छोटे भाई के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें