फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को मारकर लटकाया पेड़ से

Tue, 07 Jul 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद में एक व्यापारी की हत्या करके उसकी लाश शीशम के पेड़ से टांग दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड से भड़के लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इनायतनगर थानाक्षेत्र के हरिरामपुर निवासी प्रीतम यादव की खड़भडिय़ा मोड़ पर किराना की दुकान है। दुकान के पीछे सुबह शीशम के पेड़ पर गले में फंदे पर टंगा शव मिला।

मुंह में उसी का गमछा ठूंसा गया था। पेड़ पर शव देख लोग भड़के और हत्या का आरोप लगा सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही बात सामने आएगी। लोग हत्या की बात कर रहे हैं। मृतक की पत्नी किसी से दुश्मनी न होने की बात कर रही है।
विज्ञापन


परिवार में कोई कलह भी सामने नहीं आई है। मृतक पांच भाई थे, जिसमें यही अकेले अलग रहता था। इसकी तीन बेटी व एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 15 साल की है, सभी की पढ़ाई-लिखाई और शादी की जिम्मेदारी इसी पर थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें