फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही मिले करोड़ों के प्रस्ताव, युवाओं को मिलेंगे नौकरियों के अवसर

Fri, 29 Dec 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
investors Summit
विज्ञापन
फरवरी में इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन और इससे पहले प्रमुख राज्यों में रोड शो का प्रयोग काफी सफल रहा है। सरकार को अब तक करीब 2.53 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
विज्ञापन


इसमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद व बंगलुरु जैसे बड़े शहरों के रोड शो में शामिल उद्योगपतियों ने प्रदेश में आगे बढ़कर निवेश के लिए हाथ बढ़ाया है। सरकार को उम्मीद है कि जनवरी में प्रस्तावित कोलकाता और अहमदाबाद रोड शो से भी इसी तरह के उत्साहवर्धक निवेश प्रस्ताव मिलेंगे।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को इंदिरा प्रतिष्ठान में इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की। यहां महाना ने बताया कि अब तक संपन्न चार रोड-शो में उद्यमियों ने करीब 2.53 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित रोड-शो में 27,000 करोड़ रुपये, बंगलौर के रोड-शो में 6,000 करोड़ रुपये, हैदराबाद के रोड-शो में 11,500 करोड़ रुपये तथा मुंबई रोड-शो में 1.25 लाख करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव विभिन्न औद्योगिक घरानों व उद्यमियों ने दिए हैं।

महाना ने बताया कि पांच जनवरी को कोलकाता में तथा इसके बाद अहमदाबाद में रोड-शो का आयोजन होगा। इसमें भी अच्छे परिणाम मिलने की आशा है।

महाना ने बताया कि मुंबई रोड-शो के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैंकों के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई थी, जो काफी सफल रही। बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश को हर संभव सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया है।

उन्होंने बताया कि फरवरी में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश से बड़ी संख्या में उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक सिन्हा, प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल,  प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सूचना अवनीश अवस्थी के अलावा कई अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें