फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा, 35 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में कानपुर देहात के रामनगर रुरा निवासी कारोबारी कुलदीप गुप्ता को परिचितों ने जिम में बंधक बनाकर पीटा। उनके 35 हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर बीबीडी थाने की पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कुलदीप के मुताबिक चिनहट निवासी अजीत त्रिवेदी और पत्नी चारू उनकी परिचित हैं। चार नवंबर को अजीत ने रात नौ बजे उन्हें मिलने बुलाया। राम स्वरूप कॉलेज पहुंचने पर वहां अजीत, चारू, परिचित विद्याभूषण, गुलाम वारिस व सात अन्य लोग मिले। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें खींच कर कार में बैठा लिया गया। अजीत उन्हें पीटते हुए कॉलेज के पास स्थित अपने जिम स्वीट सेंचुरी ले गए। यहां भी आरोपी उन्हें पीटते रहे। फिर उनके रुपये लूट लिए।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी बहराइच ले जाकर उनकी हत्या की साजिश रचने लगे। तभी वह किसी तरह चंगुल से छूटकर भाग निकले। कुलदीप का कहना है कि पुलिस को सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिर उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक पुलिस पर लगाए आरोप निराधार हैं। कारोबारी और आरोपी का रुपयों के लेनदेन का विवाद है। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें