फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैन्यकर्मी और कारोबारी से 68.50 लाख रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने सैन्यकर्मी और कारोबारी को निवेश, कारोबार का झांसा देकर 68.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने कृष्णानगर और सरोजनीनगर थाने में नौ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

फतेहपुर के मुत्तौर निवासी सैन्यकर्मी श्रीराम शुक्ला लखनऊ में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में प्लॉट खरीदने के दौरान उनकी मुलाकात सेवानिवृत्त सूबेदार सुभाष से हुई। उसने कृष्णानगर स्थित इंफ्राटेक कंपनी में निवेश कर प्रतिमाह 7.5 प्रतिशत लाभ कमाने की बात कही। झांसे में लेने के लिए उनका परिचय कंपनी के एसोसिएट डायरेक्टर रवि सरोज, संचालक प्रशांत सोनी, अभिषेक व शशि भूषण से कराया।

श्रीराम का कहना है कि रवि ने रकम न डूबाने की जिम्मेदारी भी ली। इस पर उन्होंने जनवरी से जून 2024 तक 58 लाख रुपये कंपनी में निवेश कर दिए, पर उन्हें मुनाफा नहीं मिला। कई बार आरोपियों से रकम मांगी, पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। विरोध पर आरोपियों ने धमाकना शुरू कर दिया। इस पर पीड़ित ने डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की।
विज्ञापन




10.50 लाख की ठगी के विरोध पर धमकाया

भदोही के गोपीगंज निवासी विवेक शुक्ला ने बताया कि उन्होंने 2024 में घर के पास अन्वय इलेक्ट्रिक मोटर्स फर्म खोली थी। कारोबार के लिए सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित मैक्स मोटर्स फर्म को चार ई-रिक्शे और एक लोडर का ऑर्डर दिया। आरोप है कि फर्म मालिक सुशील राजवंशी, निलेश उपाध्याय, संतोष पांडेय और एरिया मैनेजर राघवेंद्र ने उन्हें सिर्फ ई-रिक्शे भेजे, जो क्षतिग्रस्त थे। विवेक ने इन्हें वापस लेने व रकम लौटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने 10.58 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने एसीपी कृष्णानगर से शिकायत की। कृष्णानगर और सरोजनीनगर थाने के प्रभारियों के मुताबिक तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें