लखनऊ। सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-19 नीलम यादव ने आशियाना के शारदा नगर निवासी प्रियांश सक्सेना पर कर चोरी का आरोप लगाया है। आशियाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रियांश ने शारदा नगर में श्री बीएनके इंटरप्राइजेज फर्म का संचालन दिखाया था। उसने 22 नवंबर 2024 को जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। जांच में प्रियांश के बिजली बिल और लीज एग्रीमेंट फर्जी पाए गए। जून 2025 में दाखिल रिटर्न की जांच में विभाग ने दो लाख रुपये की कर चोरी का पता लगाया। विभाग ने दिए गए पते पर फर्म का संचालन नहीं पाया। नीलम ने विभागीय जांच पूरी होने पर मंगलवार को आशियाना थाने में तहरीर दी। निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के दस्तावेज मांगे गए हैं। साक्ष्य संकलन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।