लखनऊ। गुडंबा में मंगलवार को लेनदेन के विवाद में आधार खेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर 50 वर्षीय हरिओम पांडेय का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी फर्नीचर कारोबारी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के परिजनों से 15 लाख की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी फर्नीचर कारोबारी सैरपुर के रैथा रोड निवासी सुरेंद्र शर्मा और उसका साथी बाराबंकी के कुर्सी का नीरज यादव है। मामले में आरोपी पप्पू, रंजीत और धर्मेंद्र भागे हुए हैं। सुरेंद्र का हरिओम से लेनदेन का विवाद था। ऐसे में साजिश के तहत मंगलवार को सुरेंद्र ने हरिओम को जमीन दिखाने के बहाने कुर्सी रोड पर बुलाकर अपहरण कर लिया था। बंधक बनाकर पीटा था और उनके परिजनों से फिरौती मांगी थी। अगले दिन बीकेटी तहसील से हरिओम आरोपियों को चकमा देकर भाग निकले थे।