लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में खरगापुर निवासी 11वीं के छात्र कृष (18) की सड़क हादसे में मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना के वक्त कृष हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
कृष के पिता सुधीर ने बताया कि बेटा शनिवार रात किसी काम से बाइक से जा रहा था। घर से थोड़ी ही दूरी पर बेकाबू कार की टक्कर से वह जख्मी हो गया। लोगों से सूचना पाकर उन्होंने बेटे को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, वहां से ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात कृष ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर सोनी बेसुध हो गईं। किसी तरह परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला।