फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ समेत सात शहरों में कल से दौड़ेंगी ई-सिटी बसें, मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअली लोकार्पण

Mon, 03 Jan 2022 12:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को सात शहरों के लिए बस सेवा का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इन शहरों में मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर के बाद सात अन्य शहरों में चार जनवरी से ई-सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन शहरों में मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को शाम 5:30 बजे लखनऊ से इन बसों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


इन सात शहरों में 75 ई-बसें चलेंगी। बताया जा रहा है कि मेरठ में 15 और अन्य शहरों में 10-10 सिटी बसें चलेंगी। हालांकि अभी इन बसों का निदेशालय स्तर पर शहरों के हिसाब से आवंटन नहीं हुआ है। इन बसों का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर संचालन होगा।

नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि तीन जनवरी की शाम तक संबंधित शहरों में ये बसें पहुंच जाएंगी। बसों के संचालन का जिम्मा पीएमआई कंपनी को सौंपा गया है। इन बसों के चलने से लोगों का सफर सुगम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें