फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बस का सफर महंगा, प्रति किमी किराये में बढोत्तरी

Fri, 28 Apr 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस का सफर आठ पैसा प्रति किमी की दर से बढ़ा दिया है। निदेशक मंडल की गुरुवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


इससे साधारण बस में 100 किमी तक सफर करने पर यात्रियों को आठ रुपये अब ज्यादा चुकाने होंगे। किराए से होने वाली आय से कर्मियों को सातवां वेतनमान दिया जाएगा।

प्रबंध निदेशक के. रवींद्र नायक ने बताया कि इस प्रस्ताव को अब राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजकर किराया लागू करने की अनुमति ली जाएगी।  प्रस्ताव 28 अप्रैल को प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निगम के 24 हजार कर्मियों को सातवां वेतनमान देने पर प्रतिमाह सात करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। इस बोझ को बढ़े किराए से होने वाली आय से एडजस्ट किया जाएगा।

बैठक में कानपुर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया एवं केंद्रीय कार्यशाला में नई बसों के बॉडी निर्माण के साथ पुरानी बसों की मरम्मत कराने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

तीन रुपये प्रति किमी प्रशासनिक शुल्क

demo pic
गांव-गांव बसों की सुविधा मुहैया कराने के लिए अनुबंधित बसों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए तीन रुपए प्रति किमी की दर से प्रशासनिक शुल्क निजी वाहनों के अनुबंध होने पर मिलेगा।

अनुबंधित बसों को जिला मुख्यालय तक संचालित करने की योजना को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा प्रमुख बस स्टेशनों पर एक घंटा एवं बसों में आधे घंटे मुफ्त वाईफाई की सुविधा 100 दिन के अंदर उपलब्ध कराने की कार्ययोजना को भी मंजूरी दी गई है।

दंपती पाएंगे मकान भत्ता
परिवहन निगम में अगर पति एवं पत्नी सेवारत हैं तो अब दोनो को मकान भत्ता मिलेगा। इस प्रस्ताव पर भी निदेशक मंडल ने मुहर लगा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें