फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में टायर फटने से अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, आठ घायल, पांच गंभीर

Sun, 18 Mar 2018 10:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फैजबाद के पटरंगा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरखपुर से लखनऊ जा रही एक निजी बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया। वही गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जबकि तीन को जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


रौजागांव के पटरंगा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जरैला बाजार के पास रविवार शाम गोरखपुर से लखनऊ जा रही बस का अचानक टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में इबरार हाशमी (22), जैनब खातून (27) शाहिल अंसारी (12), सना (9), रेहान (6) निवासी तरकोलवा जनपद देवरिया व पवन (40), हीरा (35), निवासी काठमांडू नेपाल व ओंकार नाथ तिवारी (40) निवासी बीकापुर फैजाबाद गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में पांच यात्रियों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन जिला अस्पताल भेजे गए। विधायक रामचंद्र यादव व एसडीएम पंकज सिंह मौके पर पहुंचे, उनसे कुछ यात्रियों ने घटना के बाद मोबाइल व पर्स गुम होने की शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें