फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दबंगों ने प्रॉपर्टी डीलर को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निशातगंज गली नंबर पांच निवासी प्रॉपर्टी डीलर राशिद सिद्दीकी को सोमवार रात नाका में दबंगों ने बुरी तरह से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार को पुलिस ने चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


राशिद के मुताबिक रविवार रात 12:15 बजे वह निजी काम से नाका गए थे। वहां उन्होंने बाला जी होटल के पास खाना पैक कराया और घर लौटने लगे। तभी होटल के पास ही उनके मोहल्ले में रहने वाले ललित चौधरी, रोहित, शनि सैनी और शुभम गुप्ता शराब के नशे में उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी व उनके अज्ञात साथियों ने अभद्रता करते हुए लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।
इससे घटनास्थल पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता की। इस बीच किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पिटाई में राशिद के सिर, मुंह, नाक व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आईं। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें