विकास दुबे की सक्रियता और उसके खिलाफ पुलिस के नरम रवैये को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस पर सरकार ने कहा है कि विकास दुबे कानपुर नगर के मोस्ट वांटेड अपराधियों में था। पुलिस लगातार उस पर निगाह रखे हुई थी।
असलहे बरामद करने के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ विकास का घर
पुलिस द्वारा जेसीबी से विकास दुबे के घर और वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में भी सरकार ने सफाई पेश की है। कहा है कि 4 जुलाई को पुलिस ने विकास के घर में दीवारों व फर्श में असलहे छिपाकर रखे होने की सूचना पर वहां से इन्हें बरामद किया था। असलहे बरामद करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। इस दौरान मकान की दीवारों की लोड उठाने की क्षमता कम हो गई थी। इससे मकान का कुछ हिस्सा ढह गया।