फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: पूर्व प्रधान ने सरकारी जमीन पर बनवाया मकान, बुलडोजर चलाकर कब्जा खाली करवाया गया

Mon, 20 Jan 2025 02:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में पूर्व ग्राम प्रधान के निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरवा दिया। प्रधान द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान एसडीएम न्यायिक समेत भारी पुलिस पर मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया पूर्व प्रधान का घर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाना पूर्व प्रधान को भारी पड़ गया। पूर्व प्रधान के बेशकीमती निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से गिराकर धराशाई कर दिया। पूर्व प्रधान ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराया था। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और पुलिस बल की मौजूदगी में प्रधान का घर गिराकर अवैध कब्जे को खाली कराया गया।

विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सकरावा गांव का है जहां गांव के ही पूर्व प्रधान हरिराम चौहान ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से घर बना लिया था। प्रशासन से शिकायत के बाद पहले उन्हें नोटिस दी गई लेकिन उसके बाद भी जब उन्होंने घर नहीं खाली किया तो आज प्रशासन की तरफ से कार्रवाई हुई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम न्यायिक और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रधान के घर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें