सांड के हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर किराए पर रह रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र दौड़े और उन्होंने सांड़ को भगाया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजधानी में आवारा सांड का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले डेढ़ महीने के अंदर सांड के हमले में छह लोगों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। सांड के हमले की पहली घटना पीजीआई थानाक्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-5 में हुई थी। जहां 22 अप्रैल को खाना खाकर टहल रहे सेल्समैन मनोज पाल को आवारा सांड ने पटक दिया।
अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर स्थित मसौधा गेट बाजार में मंगलवार दोपहर छुट्टा सांड ने राहगीर किसान पर हमला कर दिया। सड़क पर पटक कर पैरों से कुचल दिया। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायल राहगीर किसान को मरणासन्न हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर बताई गई है।
इसी थाना क्षेत्र के अंकवारा मजरे गजराज का पुरवा निवासी तिलकराम मौर्य 50 वर्ष पुत्र बरसाती गन्ना मूल्य का भुगतान लेने हेतु कोऑपरेटिव बैंक मसौधा आए हुए थे। घर वापस लौटते समय बीच बाजार हाईवे पर ही सांड ने हमला कर पैर से कुचल दिया। घटना में तिलकराम गंभीर रूप से जख्मी है। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर पुलिस ने आनन में एंबुलेंस बुलवाकर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा। हां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।