एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई को शुरू कराने के लिए मिनिस्ट्री ने लैब व अन्य उपकरणों की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। एम्स के भवन का निर्माण कर रही एचएससीसी कंपनी को ही यह काम भी सौंपा गया है। 30 जून तक यह काम पूरा कराने के लिए कहा गया है। पहले बैच में बायोकेमेस्ट्री, एटॉमनी, फिजियालॉजी और कम्यूनिटी मेडिसिन की पढ़ाई होगी। इन चारों कोर्सों के लिए लैब व अन्य संसाधनों की व्यवस्था होगी।
दिल्ली एम्स के प्रोफेसरों की टीम ने सौंपी रिपोर्ट
पिछले सप्ताह दिल्ली एम्स की टीम यहां आई थी। निर्माणाधीन भवन के साथ ही अन्य तैयारियों की पड़ताल की है। टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है, जिसके बाद प्रक्रिया में तेजी आ गई है। बीती दो जूून को दिल्ली एम्स की प्रोफेसर डॉ. राजेश्वरी सुब्रह्मण्यम, प्रो. मनीष सिंघल आदि की टीम ने यहां आकर हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के भवनों के काम के साथ ही अन्य व्यवस्था को देखा था।
एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई अगस्त माह से शुरू कराने के लिए 24 संकायों को भरने का काम शुरू करा दिया गया है। पहले बैच के लिए 50 छात्रों का आवंटन दिल्ली एम्स से होने के बाद एडमिशन लिया जाएगा। जुलाई माह में सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। -समीर शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एम्स रायबरेली