फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में बुलंदशहर के जिला कमांडेंट होमगार्ड भी निलंबित 

Thu, 21 Nov 2019 09:15 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
होमगार्ड
विज्ञापन
होमगार्ड विभाग में ड्यूटी घोटाला अभी ठंडा भी नहीं पड़ने पाया था कि होमगार्ड विभाग में ही बुलंदशहर में ड्यूटी लगाने के लिए धन उगाही की बात सामने आई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए शासन ने बुलंदशहर के जिला कमांडेंट मुकेश को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


होमगार्ड महकमे के कमांडेंट जनरल गोपाल लाल मीणा ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में बुलंदशहर के जिला कमांडेंट मुकेश को भी निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मुकेश पर ड्यूटी लगाने के नाम पर 1500 से 2000 रुपये लेने का आरोप लगा था। इसकी स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई जिसके बाद शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि जीएल मीना ने बताया कि होमगार्ड महकमे में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। होमगार्ड ड्यूटी में घोटाले से संबंधित मामलों में अब तक होमगार्ड महकमे से जुड़े 6 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों का कहना है कि अलीगढ़ और मेरठ के मंडलीय कमांडेंट के निलंबन की कार्रवाई मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही हो सकती है। इसकी पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। 

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अलीगढ़ के मंडलीय कमांडेंट राम नारायण चौरसिया और मेरठ के मंडलीय कमांडेंट डी.डी. मौर्य को भी निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें