फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करोड़ों की ठगी के आरोपी बिल्डर की पत्नी गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। रियल एस्टेट कंपनी बनाकर योजनाबद्ध तरीके से सैनिकों को प्लाॅट देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपी बिल्डर की पत्नी सीमा को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक प्रमोद कुमार उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय कंपनी में कर्मचारी हैं। ठगी की रकम सीमा के बैंक खातों में जमा की जाती थी। आलमबाग निवासी प्रतिमा भारती को कंपनी के मालिक प्रमोद व निदेशक विनोद कुमार उपाध्याय ने वर्ष 2018 में मऊ गांव में प्लाॅट देने की बात कहकर आठ लाख 75 हजार रुपये लिए थे। आरोपियों ने प्लाॅट का बैनामा कर दिया, लेकिन कब्जा नहीं मिला। मार्च 2025 में प्रतिमा प्लाटिंग साइट पर गईं तो वहां मौजूद कंपनी के मालिक, निदेशक व उसके भाई प्रभात उपाध्याय व सीमा उपाध्याय ने प्रतिमा को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला की शिकायत पर सात जुलाई को पुलिस ने केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने निलमथा से सीमा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्रमोद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीमा पर मोहनलालगंज थाने में कुल सात केस दर्ज हैं।


बिल्डर भाइयों पर तीन और एफआईआर

रियल एस्टेट कंपनी एचके इंफ्राविजन बनाकर ठगी करने के आरोपी बिल्डर भाइयों पर तीन और एफआईआर दर्ज की गई हैं। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक बीसीसी हाईट्स मोहनलालगंज के तहसीलदार सिंह ने वर्ष 2018 में बिल्डर भाइयों को तेरह लाख रुपये देकर प्लाट खरीदा था। रकम लेने के बाद भी उन्हें कब्जा नहीं दिया गया। वहीं, प्रयागराज के शैलेंद्र सिंह का आरोप है कि वर्ष 2022 में उन्होंने 16 लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा बिहार के सीवान निवासी सुनीता देवी ने वर्ष 2018 में बिल्डर भाइयों को 11 लाख रुपये देकर रजिस्ट्री कराई थी। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी के मालिक प्रमोद कुमार उपाध्याय, निदेशक विनोद कुमार उपाध्याय, उसके भाई प्रभात कुमार उपाध्याय तथा सीमा उपाध्याय ने उनके साथ ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें