फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली मीटर लगाने के विवाद में बिल्डर ने चलाई गोली

Thu, 12 Sep 2024 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैसरबाग के कुक्स कंपाउंड की घटना
विज्ञापन

लखनऊ। कैसरबाग में फ्लैट में बिजली का मीटर लगाने के विवाद को लेकर बिल्डर पर पिस्टल से गोली चलाने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता नुसरत जहां की तहरीर पर पुलिस ने बिल्डर व उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके से एक खोखा भी मिला है।
विज्ञापन


नुसरत के अनुसार तीन माह पहले बिल्डर वसीम से फ्लैट खरीद था। पहले बिल्डर ने बिजली का मीटर लगवाने का आश्वासन दिया पर बाद में 3500 रुपये की मांग की। बुधवार शाम पांच बजे वह बिल्डर से बातचीत करने गई थीं, पर विवाद के चलते लौट आईं। आधे घंटे के बाद बिल्डर अपने साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उनके बेटे अफजाल के साथ मारपीट की। हंगामा बढ़ता देख बिल्डर ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। महिला और उनके बेटे ने खुद को घर के अंदर बंदकर जान बचाई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें