फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेपिड रेसपोंस टीम के कर्मियों के लिए बनाएं आइसोलेशन वार्ड, बर्ड फ्लू से बचाव को निर्देश जारी

Fri, 15 Jan 2021 02:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पक्षियों में एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) बीमारी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव पशुधन भुवनेश कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए पशुधन विभाग नोडल विभाग होगा। उन्होंने कहा है कि बर्ड सेंक्चुयरी, जलाशयों, प्रवासी पक्षियों के आगमन वाले वाले पार्कों में प्रभावी सर्विलांस किया जाए। रेपिड रेसपोंस टीम के कर्मियों के लिए पीपीई किट, फेस मास्क व टेमीफ्लू कैप्सूल की पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए। उनके लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने बताया कि पशुपालन निदेशालय में कंट्रोल रूम स्थापित बनाया गया है। इसमें टोल फ्री नंबर 180018055141, 0522-2741991 व 0522-2741992 दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में संचालित बड़े मुर्गी फार्मों का निरीक्षण किया जाए, लेकिन फार्म मालिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

फार्म के आस-पास संक्रमण की स्थिति, कुक्कुट की संख्या, मौके पर फार्म में मृत पाए गए कुक्कुट की संख्या, फार्म में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन की स्थिति का निरीक्षण किया जाए। इसके साथ ही जिला स्तर पर संचालित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम का उपयोग एवियन इन्फ्लुएन्जा नियंत्रण के लिए किया जाए। आम लोगों में फैली भ्रांतियों व अफवाहों को दूर करने के लिए ‘क्या करें‘ तथा ‘क्या न करें‘ का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें