फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलते झूले की बकेट टूटकर गिरी, तीन युवतियां घायल

Wed, 19 Aug 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से घायल लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर इलाके में मंगलवार शाम इंदिरानगर सावन महोत्सव के दाैरान झूले की बकेट टूटकर गिर गई। हादसे में तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। कई अन्य मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विभूतिखंड के विजयीपुर निवासी सूर्या सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को वह बहन इशिका, अंकिता, नैंसी, अनामिका और दोस्त आयुष के साथ मेला घूमने गए थे। सभी लोग झूला झूल रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे झूले की एक बकेट टूटकर उनकी बहन अंकिता के मुंह से लड़ गई। इसकी चपेट में नैंसी और विमालनगर निवासी निशा कुमारी भी आ गईं। कुछ अन्य भी चोटिल हो गए। हादसे से अफरातफरी मच गई। सभी लोग मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे।

झूला रोकने के लिए कहा, पर नहीं माना संचालक

सूर्या का आरोप है कि बकेट टूटने पर भी झूला चलता रहा। यह देखकर उन्होंने व अन्य लोगों ने संचालक को झूला रोकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। थोड़ी देर बाद झूला अपने आप रुक सका। इसके बाद संचालक भाग निकला। पुलिस ने सभी घायलों को सुषमा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

एक किशोरी को हुए मल्टीपल फ्रैक्चर

हादसे में अंकिता, नैंसी और निशा गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एक अन्य किशोरी के मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं। अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। सूर्या का आरोप है कि मेले में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। बिना अनुमति इसका संचालन किया जा रहा था। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटनास्थल पर मेला लगाने की अनुमित थी। अभी तक गाजीपुर पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से घायल लोग।

इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से घायल लोग।

इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से घायल लोग।

इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से घायल लोग।

इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से घायल लोग।

इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से घायल लोग।

इंदिरानगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से घायल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें