फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं: यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए लगातार संघर्ष जारी रखना है, समुदाय विशेष को लेकर कहा ऐसा

Mon, 27 Jun 2022 11:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा प्रमुख ने ट्वीट के जरिए फिर से आजमगढ़ चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में जिस संघर्ष व दिलेरी के साथ गुड्डू जमाली ने चुनाव लड़ा उसे आने वाले लोकसभा चुनाव तक जारी रखने का संकल्प जरूरी है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सिर्फ आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि बसपा को पूरे यूपी में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए संघर्ष व प्रयास लगातार जारी रखना है। इसी क्रम में एक समुदाय विशेष को चुनावों में गुमराह होने से बचाना भी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


बसपा प्रमुख ने ट्वीट के जरिए फिर से आजमगढ़ चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और अपनी आगे की तैयारियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में जिस संघर्ष व दिलेरी के साथ गुड्डू जमाली ने चुनाव लड़ा उसे आने वाले लोकसभा चुनाव तक जारी रखने का संकल्प जरूरी है। चुनावी मुस्तैदी इसी तरह बनाए रखनी होगी। उधर पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कू पर लिखा कि पार्टी के सभी छोटे और बड़े, जिम्मेदार लोगों व कार्यकर्ताओं को और मजबूती के साथ आगे बढ़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें