मुनकाद ने जिला, विधानसभा, नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में संगठन की कमेटियों व भाईचारा कमेटियों के गठन के काम की समीक्षा की। बैठक में विधान परिषद में बसपा के नेता दिनेश चंद्रा, पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार व त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ व नौशाद अली व एमएलसी भीमराव अंबेडकर मुख्य रूप से शामिल हुए।
नौशाद हमीरपुर और अखिलेश जैदपुर विधानसभा सीट के प्रभारी बने
बसपा ने पूर्व एमएलसी नौशाद अली को हमीरपुर व अखिलेश अंबेडकर को बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया है। चित्रकूट की मानिकपुर सीट का प्रभारी राज नारायण निराला को बनाया गया है।