फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में पीड़ित महिला ग्राम प्रधान से मिला बसपा का प्रतिनिधिमंडल, दबंगों ने जिंदा जलाकर मार दिया था

Sun, 01 Nov 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
महिला ग्राम प्रधानम से मुलाकात करता बसपा का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोइया गांव में गुरुवार रात दलित महिला ग्राम प्रधान के पति को जिंदा जलाकर मार दिया गया था जिसके बाद शनिवार को प्रशासन ने परिवार की सहमति से उनकी मांगों को मानते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


रविवार को ग्राम प्रधान छोटका से मिलने के लिए बसपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और उनका दुख दर्द बांटा। बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह हर वक्त उनके साथ खड़ा है और प्रशासन से की जा रही उनकी सभी मांगों का समर्थन करता है।

वहीं, शनिवार को मारे गए दलित महिला ग्राम प्रधान के पति का अंतिम संस्कार कराने में प्रशासन को पसीने छूट गए। बहुत मिन्नतें करने के बाद प्रधान के पति का अंतिम संस्कार गांव से सटे बाग में किया गया।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान के पति का अंतिम संस्कार होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है जांच में सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है। प्रधान पति के वायरल ऑडियो और आरोपी के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने मांगी सरकारी नौकरी

ग्राम प्रधान के पुत्र सुरेंद्र ने शनिवार को एसडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर मांगों को पूरा कराने की बात कही। दिए गए ज्ञापन में परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, तीन बीघा कृषि योग्य भूमि, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस के अलावा लगातार सुरक्षा बहाल रखने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। एसडीएम ने परिवारीजनों की समस्त मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें