फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा अध्यक्ष मायावती के पिता का निधन, योगी, प्रियंका और अखिलेश ने किया शोक व्यक्त

Thu, 19 Nov 2020 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मायावती से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मायावती तथा उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। बसपा के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें