फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में ब्राह्मणों व दलितों का, भाजपा में मुसलमानों का भी उत्पीड़न: मायावती

Fri, 04 Sep 2020 11:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सपा सरकार में जिस तरह ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था, अब वैसे ही वर्तमान की भाजपा सरकार में इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है। मायावती ने शुक्रवार को लगातार किए कई ट्वीट में सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन वर्गों को जबरन गलत मामलों में फंसाया जा रहा है, जो बहुत दुःखद है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सपा सरकार में दलितों के मसीहा डॉ. अम्बेडकर व इनके महान संतों व गुरुओं की मूर्ति तोड़ी गई तथा उनके नाम पर रखे गए जिलों व संस्थानों आदि के नाम बदले गए, ठीक उसी प्रकार से अब भाजपा सरकार भी कर रही है।

इस समय भी डा. भीमराव अम्बेडकर की भी मूर्ति तोड़ी जा रही है। उन्होंने वाराणसी व जौनपुर की घटना की निंदा करते हुए सरकार से इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें